दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं आज के समय में हम लगातार टेक्नोलॉजी के ऊपर निर्भर होते जा रहे हैं। हम अपने व्यक्तिगत कार्यों से लेकर अपने व्यवसाय को भी कंप्यूटर या अपने स्मार्टफोन की सहायता से कर लेते हैं, लेकिन कई बार हमें अपने उस काम का साक्ष्य भी अपने पास रखना होता है।
उसके लिए हम अपने स्मार्टफोटन के द्वारा उस कार्य का स्क्रीनशॉट लेकर उसको एक Image के रूप में अपने पास रख लेते हैं, लेकिन जब हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर कोई काम कर रहे हों तो उस काम का स्क्रीनशॉट हम कैसे लेते हैं। इसके बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं होता है तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
ऐसे लेते हैं स्क्रीनशॉट
कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीन शॉट लेने के लिए आपको अपने की-बोर्ड में Window के बटन को दबाये रखना है और उसके साथ ही आपको की-बोर्ड के दाँय तरफ ऊपर की ओर Print Screen के नाम का एक बटन होगा जिसे आपको दबाना है। ऐसा करते ही आपके कंप्यूटर की स्क्रीन का स्क्रीनशॉट आपके कंप्यूटर के Pictures वाले फोल्डर में सेव हो जायेगा।
0 comments :
Post a Comment